बिलासपुर सदर: 22 जनवरी को जिले के 525 मंदिरों में होगा कार्यक्रम: विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री एवं अधिवक्ता तुषार डोगरा
अध्योध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिला बिलासपुर में 22 जनवरी को 525 मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। 330 मंदिरों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव कार्यक्रम भी दिखाया जाएगा। मंदिरों में सुबह हवन यज्ञ श्री राम जय राम जय जय राम विजय महामंत्र का 108 बार जाप किया जाएगा। यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री अधिवक्ता तुषार डोगरा ने दी।