हरिद्वार: ज्वालापुर में एसडीएम अजय वीर सिंह के नेतृत्व में 15 बीघा सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण पर चला पीला पंजा
SDM अजय वीर सिंह ने राजस्व और पुलिस प्रशासन के साथ ज्वालापुर क्षेत्र में 15 बीघा सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण पर कार्रवाई की। लोगों के विरोध के बीच चले पीले पंजे ने किसी की नहीं सुनी। 15 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। DM कर्मेंद्र सिंह के आदेश पर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे करीब मौके पर पहुंचे SDM ने लोगों को चेतावनी दी कि दोबारा कब्जा ना किया जाए।