हरिद्वार: चेक बाउंस के मामले में फरार कनखल निवासी वारंटी को ज्वालापुर की रेल पुलिस चौकी ने किया गिरफ्तार
चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे कनखल के गौतम फॉर्म निवासी वारंटी अमिताभ सिंह को ज्वालापुर की रेल पुलिस चौकी ने गिरफ्तार कर लिया है। वारंटी अमिताभ सिंह लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे ज्वालापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे कोर्ट में पेश किया। वारंटी के खिलाफ NI एक्ट के तहत कोर्ट ने मुकदमा चल रहा था।