हरिद्वार: बैरागी कैंप क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे संदिग्ध को कनखल पुलिस ने किया गिरफ्तार
कनखल पुलिस ने क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक संदिग्ध को बैरागी कैंप से गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरज के पास से पुलिस को एक चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस ने जियापोता निवासी सूरज पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। कनखल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने शाम 4 जानकारी दी की संदिग्ध को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।