हरिद्वार: एसएसपी की सख्ती का असर, हिल बाईपास फ्लाईओवर से युवक को अवैध देसी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया
हरिद्वार में SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल के सख्ती का असर देखने को मिला। शुक्रवार को पुलिस ने हिल बायपास फ्लाईओवर से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से एक अवैध देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही आरोपी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी पवन गिरी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट मेंपेश कर दिया है