हरिद्वार: डिप्टी कलेक्टर मनीष सिंह ने रावली महदूद स्थित सीएससी सेंटर पर छापा मारा, मिले 58 आधार और 15 पैन कार्ड
डीएम के आदेश पर शुक्रवार शाम तकरीबन 6 बजे डिप्टी कलेक्टर मनीष सिंह ने रावली महदूद स्थित सीएससी सेंटर पर छापेमारी की कार्रवाई की। सीएससी सेंटर पर डिप्टी कलेक्टर को 58 आधार और 15 पैन कार्ड मिले। अचानक डिप्टी कलेक्टर की सीएससी सेंटरों पर छापेमारी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। विभिन्न व्यक्तियों के मिले 58 आधार और 15 पैन कार्ड को जांच के लिए भेज दिया गया है।