हरिद्वार: लालढांग पहुंचे डीएम ने विशेष छात्रावास और आश्रम पद्धति विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
DM कर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार शाम 5 बजे लालढांग स्थित विशेष छात्रावास और आश्रम पद्धति विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अचानक छात्रावास और विद्यालय में छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर व्यवस्थाओं के बारे में जाना। अचानक डीएम के निरीक्षण से शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी के के गुप्ता ने डीएम को विस्तार से जानकारी दी।