छपरा के रिविलगंज दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर रिविलगंज में बुधवार को थानाध्यक्ष राजीव कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में सीओ रवीना गुप्ता, इंस्पेक्टर कृपा सागर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पूजा समिति के अध्यक्षों/सदस्यों एवं अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति में पूजा विसर्जन एवं प्रोसेशन को शांतिपूर्ण ढंग से साहोर्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने पर चर्चा एवं विचारों का आदान-प्रदान कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सीओ रवीना गुप्ता ने बताया कि पूजा-अर्चना एवं विसर्जन जुलूस के दरम्यान सेफ्टी एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सड़क यातायात, बिजली आपूर्ति, पानी, एवं महिलाओं/ बच्चों सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। उन्होने ने धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पूजा समिति के सदस्यों एवं आम आवाम से अपील की। सीओ रवीना गुप्ता ने पूजा समिति के सदस्यों विशेष रूप से अपील विसर्जन जुलूस को कम से कम समय में संपन्न कराने का प्रयास करें। उन्होने सरकारी निर्दोषों से अवगत कराते हुए कहा कि डीजे एवं आर्केस्ट्रा पर पाबंदी रहेगी। साउंड सिस्टम बजाने में भी मानक तय है। उसको पालन करना अनिवार्य है ।वहीं इंस्पेक्टर कृपा सागर ने बताया कि पूजा-अर्चना एवं विसर्जन जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रहेगी। वहीं थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पूजा-अर्चना एवं विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोगी बनें। किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दें। संदिग्ध व्यक्ति एवं अफवाह फ़ैलाने वालों को चिन्हित कर पुलिस को सूचना दें। पुलिस हर कदम आपके सुरक्षा एवं सहयोग के लिए तत्पर है।
मौके पर वार्ड पार्षद गुंजन कुमार अवस्थी, शंभूनाथ पाण्डेय, पूर्व सरपंच धर्मदेव राय, दीना चौधरी, सरपंच बच्चा खान, रजनीश यादव, आशुतोष भारती, चंदन कुमार, एसआई पीयुष मिश्रा, एसआई अनिता कुमारी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
#indian #bihar #chapra #revelganj
District Administration Saran
Chapra, Saran | Oct 7, 2026