बहराइच: NIC वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण, उचित दर विक्रेताओं को मिला मनी वृद्धि का उपहार
उचित दर विक्रेताओं को राज्य के बजट से बढ़े हुए मार्जिन मनी के भुगतान तथा एकल स्टेट डोर स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता प्रणाली का सीएम योगी द्वारा लोक भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को शुभारंभ किया गया है। जिसका सजीव प्रसारण बहराइच के एनआईसी वीडियो कक्ष में किया गया है इससे जिले के 1300 उचित दर विक्रेता लाभान्वित होंगे।