मंझनपुर: करारी कस्बे के किंग नगर में नशे की हालत में सूखे कुएं में गिरा युवक, भाई ने बाहर निकालकर अस्पताल में कराया भर्ती
करारी कस्बे के आजाद नगर निवासी कमरुद्दीन शराब का आदि है। सोमवार की रात करीब 9:30 बजे वह शराब के नशे में था। वह घूमते हुए किंग नगर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि सूखे कुएं के पास अंधेरा था। इसी वजह से वह सूखे कुएं में गिर गया। इस दौरान चीखपुकार सुनकर मौके से लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसकी जानकारी भाई के साथ ही करारी थाना पुलिस को दी गई।