मंझनपुर: डीएम कार्यालय के पीछे भाजपा नेता के घर से चोरों ने दो भैंस की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
मंझनपुर मुख्यालय में चोरों के हौसले बुलंद है। सोमवार को समय 12 बजे भाजपा नेता धर्मराज ने मंझनपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका मकान डीएम कार्यालय के पीछे है। मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने बाउंड्री को तोड़कर उनके मकान में बंधे दो भैंस को चोर अपने साथ ले गए। सुबह इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। वहीं तहरीर लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।