मंझनपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ मंझनपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने कई वार्डों में वितरित किए कंबल
मंझनपुर नगर पालिका परिषद के कई वार्डो में सोमवार को समय 1 बजे कम्बल वितरण किया गया। कम्बल वितरण में भाजपा जिलाध्यक्ष मुख्य अतिथि धर्मराज मौर्य के साथ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सरोज ने लोगों को कम्बल का वितरण किया। कड़ाके की ठंड में कम्बल मिलने से लोगों में खुशियों की लहर दौड़ गई है।