मंझनपुर: मंझनपुर में परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी ने परिजनों की सहमति से किया सुलह समझौता
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र में प्रभारी श्यामा नारायण यादव, हेड कांस्टेबल राम बहादुर पाल,महिला हेड कांस्टेबल पूनम, महिला कांस्टेबल नीतू यादव व महिला कांस्टेबल कमला यादव के माध्यम से काउंसलिंग की गयी। काउंसलिंग के दौरान सोमवार को समय 3 बजे 01 फाइल में पति-पत्नी व उनके परिजनों की सहमति से सुलह समझौता कराया गया।