मंझनपुर: मंझनपुर में ईसाई धर्म का प्रचार करते व्यक्ति को लोगों ने घेरा, एक व्यक्ति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
सोमवार को मंझनपुर पुलिस ने शंकर लाल चौरसिया को गिरफ्तार किया है।आरोप लगाते हुए वीरेन्द्र ने पुलिस से बताया था कि उसको बीमारी ठीक कराने के नाम पर जलंधर लेजाकर उसे हिन्दू से ईसाई बना दिया।शंकर लाल का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह ईसाई धर्म का प्रचार कर रहा है।पुलिस ने वीरेंद्र की तहरीर पर धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज कर शंकर लाल को गिरफ्तार कर लिया है।