रायडीह: छठ महापर्व के मद्देनज़र प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने मांझाटोली शंख नदी घाट का किया निरीक्षण
Raidih, Gumla | Nov 13, 2026 रायडीह प्रखंड के मांझाटोली स्थित शंख नदी छठ घाट पर छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को चैनपुर की प्रभारी एसडीपीओ अर्चना लकड़ा, रायडीह बीडीओ प्रधान हांसदाक और थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने छठ घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।