नरवल: बाजखेड़ा गांव में अवैध रूप से काटे गए हरे पेड़,पुलिस आयुक्त ने कार्रवाई हेतु किया निर्देशित
महाराजपुर थाना क्षेत्र के बाजखेड़ा गांव में अवैध रूप से हरे पेड़ काटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत कर दी गई। पुलिस आयुक्त ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय थाना प्रभारी को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी जांच कराकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।