नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने लगाई फांसी
महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। थाना प्रभारी ने बताया महाराजपुर कस्बा निवासी दुलीचंद कुशवाहा की बेटी आरती कुशवाहा (19) का शव लटका हुआ मिला है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।