शाजापुर: मझानीया के समीप हाइवे पर खड़े बदमाशों ने पिकअप पर किया पथराव, दो युवक हुए घायल
शाजापुर हाईवे से गुजर रहे पिकअप वाहन पर रात के अंधेरे में डेढ़ दर्जन से अधिक बदमाशों ने पथराव कर दिया।घटना में पिकअप सवार दो युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आसिफ खान पिता शाहिद खान और निजाम खान पिता नवाब खान चाटूखेड़ा से पिकअप वाहन लेकर अपने घर लौट रहे थे,तभी मझानिया के समीप हाईवे पर खड़े15 से 20अज्ञात बदमाशों ने पिकअप वाहन पर पथराव शुरू कर दिया।