शाजापुर: शाजापुर की श्रीकृष्ण कालोनी के रहवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को साैंपा ज्ञापन, कॉलोनी में रोड निर्माण की मांग
शाजापुर शहर की श्रीकृष्ण कॉलोनी के रहवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन को ज्ञापन साैंपकर कालोनी में व्याप्त समस्याओं की जानकारी दी। बताया कि नगरपालिका परिषद शाजापुर के वार्ड क्रमांक 28 में श्रीकृष्ण कॉलोनी स्थित है। पिछले 15-20 वर्ष से लोग यहां निवास कर रहे हैं। कॉलोनी के आसपास चारों ओर सड़क का निर्माण हो चुका है, लेकिन हमारे घरों के आगे सड़क नहीं बनी।