शाजापुर: लखुंदर नदी पर बना जादमी पुल पूरी तरह से हुआ जर्जर, बना रहता है हादसे का डर
लखुंदर नदी पर बना जादमी पुल पूरी तरह से जर्जर हो गया है और पुल पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए है व पूरे पुल के ऊपर जगह जगह सरिये निकल रहे है।रोजाना सैकड़ो टू व्हीलर फोर व्हीलर वाहन वाहन यहां से गुजरते हैं। दिन में तो जैसे तैसे वाहन इन गड्डों और सरियों से बचकर निकल जाते हैं लेकिन रात में और बारिश के समय पुल पर पानी होने पर ये गड्डे व सरिये दिखाई नहीं देते है ।