शाजापुर: शाजापुर में मोटरसाइकिल टकराने के बाद हुआ विवाद, एबी रोड पर लगा लंबा जमा
शाजापुर में मंगलवार को एबी रोड पर दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गईं। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार लोगों में विवाद हो गया। बीच सड़क पर हुए विवाद के कारण एबी रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। ऐसे में वाहन चालकों ने अपना वाहन निकालने के लिए मनमाने तरीके से रोड पर आवागमन शुरू कर दिया। जिसके कारण कई वाहन आमने-सामने हो गए और लंबा जाम लग गया।