शाजापुर: गवली समाज के लोगों ने शाजापुर में निकाला भुजरिया का चल समारोह, चीलर नदी में किया विसर्जन
शाजापुर में गवली समाजजन द्वारा मंगलवार को भुजरिया का चल समारोह निकाला। शहर के मुख्य मार्गो से होकर यह चल समारोह मंगलनाथ मंदिर पहुंचा। मंगलनाथ मंदिर के पीछे पहुंचकर समाजजनों ने चिलर नदी में भुजरिया का विसर्जन किया। गवली समाजजन द्वारा रक्षाबंधन पर्व के बाद हर साल भुजरिया का चल समारोह निकाला जाता है। जिसमें समाजजन उत्साह के साथ शामिल होते हैं।