टीकमगढ़: भगवा रोड पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
भगवा रोड पर एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम गंगाराम आदिवासी निवासी अंतौरा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया व्यक्ति बाइक से अपने गांव से रिश्तेदारी में जा रहा था, रास्ते में भगवा रोड पर अचानक उसकी बाइक के सामने आवारा जानवर आ गया और बाइक अनियंत्रित होने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।