*क्या किसी बड़ी घटना में आशू बहने आएगा प्रशासन, जब सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ते अवैध रेत परिवहन घटना को देंगे अंजाम।*
- शारदे नवरात्रि का आज चौथा दिन है। जगह जगह पर श्रद्धालु और भगतगणो का आना जाना है। माता बहने बेटियां बच्चे सुबह स्नान पश्चात माता को नहलाने जाते हैं। सुबह से मंदिरों पर जाने वाली सड़को पर माताओ बहनों को स्नान करने के लिए बल्टी लोटा थाली पर पुष्प अक्षत हल्दी कुमकुम लेकर जाते हुए देखा जा सकता है। उन्हीं सड़को पर अति तीब्र तेज रफ्तार भारी भरकम रेत वाले परिवहन उन्हीं सड़को को रौंदते हुए नजर आएंगे।
आज दिनांक 14-10-2026 सुबह के 6.45 बजे से 9.55 बजे तक 23 से ज्यादा रेत के अवैध परिवहन बिना नम्बर प्लेट तेजगति से रामनगर जिगना रोड दुर्गा देवी माता मंदिर मेन सड़क पर तीव्रगति से निकलते हुए डंपरों को देखा जा सकता था।
एक तरफ अवैध रेत का कारोबार तो दूसरी तरफ अतितीब्र रफ्तार, तीसरी ओर नजरे करें तो डंपरों पर नम्बर प्लेट तक नही घटना को किस बाहन ने दिया अंजाम बस प्रशासनिक अमला आकर मगरमच्छ के आशू बहने दिखावे की हमदर्दी झूठी दिलासा स्नेहिक दिलों को छूने वाले फरेवी शब्दों से उन परिजनों के सदस्यों को साहस बधाएगे?
क्यों की समय रहते ना तो बालू के अवैध परिवहन पर रोक लगेगी, ना ही तेज रफ्तार बाहनो के पहिओ की गति थिमेगी, ना ही कोई प्रशासनिक अमला अभी देखने वाले होंगे, अभी तो सब भक्तिभाव में डूबे प्रशासनिक अमला मिलेंगे?
मायनिंग निरीक्षक आशुतोष मिश्रा की बात की जाए तो अवैध बालू निकासी बाहनो पर उनकी नजरें नहीं पड़ती, अवैध उत्खनन पर उनकी नज़रें नहीं देख पाती, ओमर लोड बाहन इन्हें सड़क पर दिखाई ही नहीं देते होंगे, जगह जगह अवैध बालू के ठीहे बिना भण्डार लाइसेंस से संचालित है जिनपर इनकी निगाहें नहीं जाती होगी। सिर्फ इन्हें हारे कागजी गुलाबो के गुलदस्ते इन्हें बेहद खुशी प्रदान करने वाले अवैध कारोबार दौरान होंगे।👇