रायडीह: ड्राइवर यूनियन की बैठक अमर शहीद बख्तर साय मुंडल सिंह स्मृति भवन में हुई
Raidih, Gumla | Sep 7, 2026 चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। रायडीह प्रखंड में ऑल झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन की प्रखंड इकाई की बैठक रविवार को अमर शहीद बख्तर साय मुंडल सिंह स्मृति भवन में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।