➡️ शासकीय आईटीआई में आईसेक्ट की कौशल विकास यात्रा-2026 का शुभारंभ
➡️ एआई तकनीकों पर दी विस्तृत जानकारी
कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आईसेक्ट इंडिया द्वारा संचालित कौशल विकास यात्रा 2026 का मंगलवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बैतूल में भव्य शुभारंभ किया गया। गवर्नमेंट आईटीआई के प्राचार्य श्री शुभम वानखेड़े ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया।
इस कौशल विकास यात्रा के माध्यम से उपस्थित छात्रों के बीच आईसेक्ट के आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस अभियान को साझा किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एआई संचालित कोर्सेज के बारे में अत्यंत बारीकी से समझाया गया। साथ ही, आधुनिक युग और आने वाले भविष्य में जीवन तथा करियर के क्षेत्र में एआई के बढ़ते महत्व व आवश्यकताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों के बीच तकनीकी शिक्षा के प्रति इस उत्साह को देखते हुए प्राचार्य श्री शुभम वानखेड़े ने संस्थान में इन एआई कोर्सेज को संचालित कराने के लिए अपनी गहरी जिज्ञासा और रुचि व्यक्त की।
इस अवसर पर आईसेक्ट की टीम से श्री वेद प्रकाश , श्री सचिन सराठे और श्री विनोद सेंड मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आईसेक्ट टीम के सभी सदस्यों ने गवर्नमेंट आईटीआई के प्राचार्य श्री शुभम वानखेड़े, प्रशिक्षण अधीक्षक श्री हरिराम यादव, श्री घोषित महाजन एवं प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती हेमलता बाघमारे का आभार व्यक्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Skill Development, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul