स्मार्ट मीटर से बिजली की खपत पर निगरानी हुई आसान, बचत के लिए मिल रही मदद।
जिले के ग्राम बड़कीमहरी निवासी श्री विकास सिंह ने स्मार्ट मीटर से मिल रही सुविधा के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली की खपत और बिल की जानकारी प्राप्त करना आसान हुआ है। वहीं, ‘मोर बिजली’ ऐप के माध्यम से बिजली की खपत एवं बिल की जानकारी भी प्राप्त हो जाती है।
श्री विकास सिंह के अनुसार, बिजली की खपत की नियमित जानकारी मिलने से अनावश्यक बिजली खर्च को कम करने और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक रहने में मदद मिल रही है। इससे वे अपनी बिजली खपत को बेहतर ढंग से समझकर भविष्य में बिजली की बचत करने के लिए प्रयास कर सकते हैं।
.
.
#Balrampur #Chhattisgarh #SmartMeter #MorBijliApp #BijliBachat UrjaSanrakshan VishnuDeoSai सुशासन जनहित
528 views | Balrampur, Chhattisgarh | Oct 21, 2026