पिपरा: हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बेलोदर मोड़ के समीप NH-139 पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर, रेफर
Pipra, Palamu | Sep 8, 2026 हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बेलोदर मोड़ के समीप एनएच-139 पर मंगलवार के शाम 5:00 बजे मारुति कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का बायां पैर टूट गया, जबकि जांघ और कोहनी भी बुरी तरह से जख्मी हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारुति एस प्रेसो कार हरिहरगंज से छतरपुर की ओर जा रही थी।