गोंडा ब्रेकिंग — रनिंग मैटर
गोंडा में एक बार फिर प्राइवेट अस्पताल विवादों में है। गोंडा फैजाबाद रोड स्थित अवध हॉस्पिटल के डॉक्टर पर नवजात बच्चे के इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को हैवी डोज दिए जाने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजन बच्चे को ऑक्सीजन की जरूरत होने पर अवध हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। मामले में बच्चे के पिता ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के सभी आरोपों को निराधार बताया है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
#Gonda #GondaNews #BreakingNews #AvadhHospital #PrivateHospital #HospitalNegligence #GondaBreaking #KotwaliNagar #UttarPradeshNews #UPNews #HospitalNews #NewsAlert