समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 12 नवम्बर 2026
आज दिनांक 12 नवम्बर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा नए राशन कार्ड लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरण के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण समाहरणालय स्थित सभाकक्ष बक्सर में किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला सहित संबंधित पदाधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित थे।
उपस्थित पदाधिकारियों एवं लाभार्थियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात जिला पदाधिकारी एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा जिले के लाभार्थियों के बीच कुल 26 नए राशन कार्ड एवं 14 जन वितरण प्रणाली दुकानों के अनुज्ञप्ति का वितरण किया गया।
इस पहल का उद्देश्य पात्र परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जोड़कर खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना तथा जन वितरण प्रणाली को और सुदृढ़ बनाना है। नए राशन कार्ड से पात्र परिवारों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप खाद्यान्न प्राप्त करने में सुविधा होगी।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar
Buxar, Bihar | Nov 12, 2026