सहसवान: जरीफनगर थाना क्षेत्र के नाधा पुलिस चौकी क्षेत्र से गुमशुदा हुई महिला का सुराग नहीं मिला
जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से 24 अगस्त से लापता महिला की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। परिजनों की तहरीर पर थाना जरीफनगर में 24 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार गुमशुदगी की जांच उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार कर रहे हैं। महिला की तलाश के लिए पोस्टर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और आसपास के प्रमुख स्थानों पर चस्पा कराए गए हैं। डीसीआरबी को भी सूचना दी गई।