लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर आज जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे साफ-सफाई कार्य, विद्युत व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर अपर समाहर्ता सुमन कुमार साह, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, महापौर कुमकुम देवी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 28 छठ घाट हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इनमें से चार घाटों को खतरनाक घाटों के रूप में चिह्नित किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील किया कि वे चिह्नित खतरनाक घाटों पर छठ पूजा नहीं करें तथा सुरक्षित एवं निर्धारित घाटों पर ही पूजा-अर्चना करें। जिलाधिकारी ने कहा कि लोक आस्था के इस महापर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी सजगता, सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आज शाम तक सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#BiharGovernment
#CMSamrat
#samratchoudhary
#samratforbihar
Munger, Bihar | Nov 12, 2026