दमयंती नगर: कुरैश मंडी में 20 मिनट पानी की सप्लाई से परेशान रहवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, समाधान की मांग
दमोह। बजरिया वार्ड क्रमांक-1 स्थित कुरैश मंडी के रहवासी पेयजल संकट से परेशान हैं। मंगलवार दोपहर पूर्व पार्षद सुल्ताना खुर्शीद बेगम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं और वार्डवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पूर्व पार्षद ने बताया कि वार्ड में महज 20 मिनट पानी की सप्लाई दी जा रही है, वह भी निर्धारित समय पर नहीं मिलती।