दमयंती नगर: 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद भी टीम के हाथ खाली, सुनार नदी में डूबी कार मिली, महिला की तलाश जारी
दमोह के नरसिंहगढ़ स्थित सुनार नदी में मंगलवार शाम कार अनियंत्रित होकर गिर गई। वाहन में दंपति सवार थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व प्रशासन ने रेस्क्यू शुरू किया। गोताखोरों ने चालक युवक को निकालकर जिला अस्पताल भेजा। एसडीईआरएफ ने रात मे क्रेन से कार बाहर निकाली, लेकिन महिला लापता रही। गहराई, अंधेरे के कारण अभियान रोका गया, बुधवार सुबह पुनः तलाश शुरू होगी।