दमयंती नगर: कलेक्ट्रेट में सागर कमिश्नर अनिल सुचारी की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर सौहार्द बनाए रखने की अपील
दमोह के कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार शाम शांति समिति की बैठक हुई। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता में सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी मौजूद रहे। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर चर्चा हुई। कानून-व्यवस्था, यातायात व मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।