सिंगरौली: पुलिस को मदद करने का खामियाजा फरियादी को भुगतना पड़ा, युवक अवैध शराब के पैकारी की सूचना देना पड़ा महंगा, पुलिस पर लगे पिटाई करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
जियावन थाना क्षेत्र में अवैध शराब की पैकारी की सूचना देना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। शिकायत पर कार्यवाही तो नहीं की गयी उल्टे फरियादी को ही पुलिस ने थाने में बैठा दिया और बेरहमी से पिटाई की।ऐसा आरोप खरौडा निवासी प्रवेश चतुर्वेदी ने लगाया है। वहि इस मामले का विडियो भी वायरल हुआ है। पूरी घटना जियावन थाना क्षेत्र के हर्रा चंदेल गांव की बताई जाती है। मामले की शिकायत युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज करायी है और कार्रवाही की माँग की है।