सिंगरौली: ग्राम भरसेड़ा में निवास चौकी पुलिस द्वारा अवैध रुप से रेत का परिवहन कर रहे ट्रेक्टर ट्रॉली को किया गया जब्त
आज गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भरसेडा से ट्रेक्टर ट्राली मे अवैध रेत भरसेडा से लोड कर विक्रय हेतु ग्राम परासी तरफ जा रहा है। सूचना पर मय हमराही स्टाफ को साथ लेकर मुखबिर के बताये स्थान पर छिपकर इंतजार किया। कुछ ही समय बाद भरसेडा तरफ से बिना नंबर का ट्रैक्टर आते दिखाई दिया जिसे घेराबन्दी कर रोका गया। रोककर देखा गया तो ट्रेक्टर ट्राली मे करीबन 03 घन मीटर रेत लोङ था। वाहन चालक व वाहन मालिक का यह कृत्य खान एवं खनिज अधिनियम के अन्तर्गत दण्डनीय पाया गया। मामले मे अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।