सिंगरौली: मौसम का मिजाज बदलने के साथ जिला अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, सीएमएचओ ने दी जानकारी
सिंगरौली जिले में बे मौसम जहां बारिश हो रही है वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी बढ़ी हुई है। हालत यह है कि जिला अस्पताल में मरीजों को लेटने के लिए बेड तक नहीं मुहैया करा पा रहा है अस्पताल प्रबंधन। लिहाजा एक ही बेड पर कई मरीजों को लेट कर अपना इलाज करवाना पड़ रहा है। इस पूरे मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनके जैन बता रहे हैं कि जिला अस्पताल 200 बेड का स्वीकृत है। जल्द ही अपडेट करते हुए पत्राचार किया जा रहा है और जल्द ही 400 बेड़ों की व्यवस्था बनाने की कवायत शुरू होने वाली है।