सिंगरौली: अज्ञात मानसिक बीमार महिला की मददगार बने गौ सेवक, नवानगर में घूमने वाली इस अर्ध विक्षिप्त महिला के दाएं पैर का सड़ गया है पंजा व पड़ गए हैं कीड़े, घरबार का नहीं है पता
अभी तक बीमार व घायल गौवंशों की सेवा एवं उपचार में सक्रिय रहने वाले गौ सेवा संस्थान के वालंटियर मानसिक रूप से बीमार अर्ध विक्षिप्त महिला के मददगार बने। दरअसल नवानगर क्षेत्र में घूमने वाली महिला के दाएं पैर का पंजा सड़ गया था। उसमें कीड़े पड़ गए थे। इसकी जानकारी जैसे ही गौ सेवकों को लगी उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों की मदद से अर्ध विक्षिप्त महिला को जिला अस्पताल ले जाकर उसका उपचार कराते हुए उसे भर्ती करा दिया गया है। जहां उसका उपचार अभी जारी है।