सिंगरौली: शहरी क्षेत्र में लगेंगे 10 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर और अब तक लगाए गए 888 स्मार्ट मीटर, अधीक्षण अभियंता ने दी जानकारी
जिले में विद्युत वितरण करने वाली पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शहरी संभाग के द्वारा लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर अनवरत बिजली प्रदाय करने के प्रयास किया जा रहे हैं। एक तरफ उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण अबाध विद्युत प्रदाय करने के लिए 10 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। तो दूसरी तरफ उपभोक्ताओं की रीडिंग संबंधित शिकायतों को दूर करने के लिए स्मार्ट एनर्जी मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक शहरी क्षेत्र में 888 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।उक्त आशय की जानकारी अधीक्षण अभियंता ने दी है।