आज केलांग मंडल में लाहौल-स्पीति के प्रभारी नितिन कुमार एवं पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि ठाकुर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रिगज़िन हायरपा की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण यह दर्शाता है कि लाहौल-स्पीति में भाजपा का संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है।
जारी कर्ता
भारतीय जनता पार्टी, लाहौल-स्पीति
Kullu Times
Kullu, Kullu | Sep 11, 2026