सासनी: गांव जिरौली में खेत पर जा रहे युवक के पैर पर चलती बाइक पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
Sasni, Hathras | Sep 13, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली में खेत पर जा रहे एक युवक गौरव पुत्र अजय के पैर पर चलती बाइक पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया कि वह बाइक से खेत पर जा रहा था।