अमरोहा: अमरोहा में तीन निकाह करने वाले बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, खत्म की अपनी जीवनलीला
Amroha, Amroha | Sep 8, 2026 अमरोहा। शहर के मोहल्ला त्रिपोलिया में सोमवार सुबह 70 वर्षीय अमीर अहमद का शव घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। नीचे स्टूल पड़ा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।