बक्सर: कम्हरिया में सैनिक को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Buxar, Buxar | Apr 2, 2025 कम्हरिया में सैन्य सम्मान के साथ सैनिक की अंतिम विदाई दी गई। जिले के भारतीय सैन्य बल के वीर जवान संजय कुमार राय का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे बीते कई दिनों से एसजीपीजीआई, लखनऊ में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी मृत्यु "मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम" के कारण हुई। उनके असामयिक निधन से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।