बक्सर: डीएम ने बक्सर के सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Buxar, Buxar | Apr 2, 2025 बुधवार को डीएम अंशुल अग्रवाल ने बक्सर स्थित सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने मरीजों एवं परिजनों से वार्ता कर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। निरीक्षण के क्रम में ओ०पी०डी० वार्ड में भीड़ के दृष्टिगत उपाधीक्षक को निदेश दिया गया कि May I Help you काउंटर पर आम जनों को पंजीकरण के बारे में जानकारी सुलभ कराएं।