कोरांव: पियरी में ग्राम प्रधान पर चबूतरा व पिलर गिरवाने का आरोप, एसडीएम से की गई शिकायत, आरआई व पुलिस को जांच के आदेश
कोरांव थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी विजय बहादुर मौर्य ने ग्राम प्रधान पर घर के बगल बने चबूतरे और पिलर को ध्वस्त करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उप जिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद ने राजस्व निरीक्षक और पुलिस को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। विजय बहादुर मौर्य ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका बेटा अलग रहता है।