हाथरस: मेंडु कस्बे में शराब पीकर की गई मारपीट, 2 महिलाएँ हुईं घायल
शनिवार को हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के मेंडु कस्बे में शराब पीकर परिजनों में मारपीट हो गई। मारपीट में सास रसना और बहू कमलेश घायल हो गई। घायल महिलाओं द्वारा थाने में की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।