हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने गांव गजारोली निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 22 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने गांव गिजरोली निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 22 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद हुई है। सदर कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।