हाथरस: नया बांस गांव में गाली-गलौज करने को लेकर परिजनों में हुई मारपीट, जीजा व 2 सालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के नया बांस गांव में गाली-गलौज करने को लेकर परिजनों में मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर पहुंची 112-पुलिस पीआरबी ने मारपीट कर रहे रोहतास, रिंकू व धीरज को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान किया है।