हाथरस: गांव टीकेत के पास खेत पर पैदल जा रहे बुजुर्ग की चार पहिया वाहन की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव टीकेत के पास खेत पर पैदल जा रहे बुजुर्ग की चार पहिया वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली सादाबाद पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने चार पहिया वाहन को पकड़ लिया है।